गंगापार, दिसम्बर 22 -- भटौती क्रसर प्लांट से गिट्टी लदे वाहनों के डंपरों के आवागमन से मेजा कोहड़ार मार्ग की हालत खराब होती जा रही है। क्षमता से अधिक गिट्टी लदे वाहन जब भी विभिन्न मार्गों पर चलते हैं। सड़के दहल जा रही हैं। श्रमिक नेता राम प्रताप पांडेय ने बताया कि मेजाखास भटौती मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास के नीचे सड़क दो से तीन फीट तक धंस गई है। सड़क धंस जाने से छोटे चार पहिया वाहनों के एक्सल टूट जा रहे हैं। इस बात की शिकायत कई बार स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार इंजीनियरों सहित अन्य से की, लेकिन कुछ न हो सका। एसडीएम मेजा सुरेन्द्र प्रताप यादव के निर्देश पर सोमवार को दोपहर प्रभारी तहसीलदार यमुना प्रसाद वर्मा भटौती पहाड़ी पर गिट्टी भंडारण स्थल देखने गए थे, क्रसर प्लांटों पर पहुंचे तो वहां का नाजारा देख दंग रह गए। सड़क पर एक से दो...