गंगापार, फरवरी 24 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड मेजा के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक 27 फरवरी को ब्लॉक प्रांगण में आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए बीडीओ मेजा अमित सिंह ने बताया कि अध्यक्षता प्रमुख गायत्री देवी मिश्रा करेंगी। बैठक में जल जीवन मिशन, समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं पर विचार, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास, स्वच्छ भारत मिशन आदि विभिन्न योजनाओं पर बिंदुवार चर्चा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...