गंगापार, दिसम्बर 31 -- एनटीपीसी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड (एमयूएनपीएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए Rs.0.55 प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया है। यह निर्णय 29 दिसंबर 2025 को निदेशक मंडल द्वारा परिपत्र के माध्यम से अनुमोदित किया गया। कुल अंतरिम लाभांश भुगतान Rs.200.90 करोड़ है, जो उक्त अवधि के लाभ से किया जाएगा। लाभांश घोषणा पर एमयूएनपीएल के मुख्य वित्त अधिकारी अमित रौतेला ने कहा, अंतरिम लाभांश की समय पर घोषणा और भुगतान एमयूएनपीएल की मजबूत नकदी सृजन क्षमता, सुदृढ़ वित्तीय नियंत्रण तथा अनुशासित पूंजी आवंटन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एमयूएनपीएल उत्तर प्रदेश में 2x660 मेगावाट की मेजा ताप विद्युत परियोजना का संचालन करता है, जो क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.