गंगापार, फरवरी 20 -- मेजारोड चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी न होने से जहां अपराधी कभी-कभार छोटी-बड़ी घटना को अंजाम देकर भाग जाते हैं, वहीं वाहन स्वामियों द्वारा आड़ा-तिरछा सड़क पर वाहन खड़ा कर दिए जाने से भीषण जाम लग जाया करता है। इस बात की शिकायत आसपास के दुकानदारों व अन्य ने इलाकाई पुलिस से की, लेकिन पुलिस की कार्य प्रणाली में कोई सुधार नहीं हो सका। मेजारोड बाजार के चौराहे पर अक्सर भीषण जाम लग जाने से दूर दराज को आवागमन करने वाले यात्रियों को अपने गन्तव्य स्थान तक पहुंचने में देर हो जाती है। जाम में फंसे कोरांव के कपुरी गांव निवासी मो जावेद ने बताया कि उन्हें अपनी मां के इलाज के लिए शहर के अस्पताल जाना है, काफी देर से जाम में फंसे हुए हैं। कोरांव के जवाइन गांव निवासी अमर सिंह ने बताया कि वह बीस मिनट से इस भीषण जाम में फंसे थे। उन्हें भी जरूरी क...