टिहरी, मार्च 18 -- केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर की योग विषय की छात्रा मेजर संध्या का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट का सपना आखिर पूरा हो गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन जैसे सैन्य अधिकारियों के लिए योग बहुत आवश्यक है। युद्ध विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित मेजर संध्या हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर लौटी हैं। मेजर संध्या श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में योग विज्ञान विभाग में एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। सेना से दो वर्ष के अध्ययन अवकाश पर वह यहां पढ़ने आई हैं। हाल ही में देहरादून में उनकी यूनिट के ब्रिगेडियर संजोग नेगी प्रधानमंत्री से भेंट करने गये तो उनके साथ मेजर संध्या भी थीं। संध्या ने प्रधानमंत्री को बताया कि कोरोना काल में उन्होंने श्रीनगर के पुंछ में पत्थरबाजी जैसी विपरीत परिस्थितियों में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.