बेगुसराय, अगस्त 29 -- नावकोठी, निज संवाददाता। उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ररिऔना में मेजर ध्यानचंद की जयंती शुक्रवार को मनाई गई। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सरोज कुमार ने की। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन अनुशासित और अनुकरणीय था। उनके जीवन से बच्चों को प्रेरणा लेनी चाहिए। मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर कहे जाते हैं। जब वे हॉकी खेलने मैदान पर उतरते थे तो बॉल हॉकी स्टीक में ऐसे चिपक जाता था जैसे उनके स्टीक में चुम्बक लगा हो। बच्चों के बीच म्यूजिकल चेयर गेम का आयोजन कर उनकी जयंती को खेल दिवस के रूप में यादगार बनाया गया। साथ ही, विद्यालय परिसर में 51 पौधे भी लगाये गये। यूथ क्लब के बालक वर्ग अनुशासन समिति के नामित शिक्षकों ने बच्चों को अनुशासित जीवन जीने के लिए मेजर ध्यान चंद के जीवन को अनुकरणीय बतायाl विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.