गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- गाजियाबाद। जिले के स्कूलों में शुक्रवार को खेल दिवस मनाया गया। तीन दिवसीय खेल महोत्सव के पहले दिन स्कूलों में आयोजित खेल गतिविधियों में छात्रों के साथ शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया। साथ ही शरीर को व्यायाम तथा खेलों के जरिए फिट रहने की शपथ भी दिलाई गई। प्रतियोगिता की शुरुआत हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले देश के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देकर हुई। सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को मेजर ध्यानचंद की जीवन यात्रा, खेल कौशल और उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया गया। नवयुग मार्केट स्थित एमबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मेजर ध्यानचंद को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद खेलों के जरिए फिट रहने की शपथ दिलाकर खेल खिलाए गए। कबड्डी, खो-खो, म्यूजिकल चेयर आदि खेलों में छात्राओं के साथ शिक्षिकाओं ने भी हिस्सा लिया। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.