प्रयागराज, फरवरी 5 -- प्रयागराज। प्रयागराज नगर निगम का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर लखनऊ के इंदिरा नगर में मेजर विपिन चंद्र भट की करोड़ों की संपत्ति हड़पने की कोशिश की गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हुई जांच के बाद पहली जनवरी को ही संपत्ति हड़पने की कोशिश करने के आरोप में चंदौली के बलवंत कुमार यादव, मनोज कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद अब संपत्ति हड़पने के लिए इस्तेमाल किए गए दस्तावेजों की जांच की जा रही हैं। जांच से पता चला कि बलवंत यादव और मनोज यादव ने संपत्ति हड़पने के लिए प्रयागराज नगर निगम का जारी मेजर भट का जो मृत्यु प्रमाण पत्र लगाया था वह फर्जी है। अब लखनऊ की पुलिस संपत्ति हड़पने में इस्तेमाल हुए सभी दस्तावेजों की जांच कर रही है। मेजर भट का मृत्यु प्रमाण पत्र प्रयागराज नगर न...