सीतामढ़ी, अक्टूबर 3 -- मेजरगंज। थाना क्षेत्र के बसबिट्टा पंचायत के रघुनाथपुर में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। शुक्रवार की सुबह युवक का शव सड़क किनारे मिला। हल्ला होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। मृतक की पहचान बाजपट्टी थाना के बाजितपुर निवासी स्व.मनोज साह के 30 वर्षीय पुत्र पप्पू साह के रूप में की गई है। वह अपने नाना रामइकबार साह के यहां दशहरा मेला घुमने आया था। उधर, शव मिलने की सूचना मेजरगंज थाना को दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ललित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजे दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक अपने नाना के यहां रह रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का उद्भेन कर दिया जाएगा। परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.