सीतामढ़ी, जून 25 -- मेजरगंज, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के डुमरी कला बैगनबाड़ी जंगल से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर शाम हथियार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के सकरौली व वर्तमान में पुनौरा थाना क्षेत्र के राघोपुर बखरी निवासी मो. तौसीफ और मेजरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी कला गांव निवासी कुंदन कुमार उर्फ कुमार अमन व त्रिनेत्रम सिंह उर्फ कुमार त्रिनेत्रम के रूप में की गई। इनके पास से दो कट्टा, चार गोली, दो धारदार चाकू, एक चिलम व करीब 20 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है। सदर एसडीपीओ-वन रामकृष्णा ने बताया कि मेजरगंज पुलिस की गश्ती के दौरान बैगनबाड़ी जंगल में बने रूपेश सिंह के बथान में कई कांडो में जेल तीन शातिर बदमाशों के एकत्रित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद वरीय अधिकारी के निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.