लखनऊ, फरवरी 8 -- लखनऊ, संवाददाता। 36वें अखिल भारतीय केडी सिंह बाबू सब जूनियर बालक अंडर-14 हॉकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में मेजबान यूपी करम ने जीत का सिलसिला बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट में दो लीग और आज क्वार्टर फाइनल मुकाबला लगातार जीत कर यूपी करम ने जीत की हैट्रिक लगाई। पद्मश्री मोहम्मद शाहिद हॉकी एस्ट्रो टर्फ पर खेले टूर्नामेंट में मेजबान यूपी करम ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। आज रोमांचक मुकाबले में यूपी करम ने मनमोहन सिंह स्पोर्ट्स हॉकी अकादमी हरियाणा को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। टूर्नामेंट के अन्य मुकाबलों में पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मोहाली, नवल टाटा अकादमी (ओडिसा) और राउंडग्लास अकादमी (हरियाणा) ने जीत दर्ज करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई। आखिरी मिनटों तक अटकी रहीं सांसें...