लखनऊ, फरवरी 11 -- मेजबान यूपी करम को एक बार फिर उसी के घर में पटखनी देकर नवल टाटा ग्रासरूट ओडिशा (ओएनटी) ने 36 वें करम अखिल भारतीय केडी सिंह बाबू सब जूनियर (बालक अंडर-14) इनामी हॉकी टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रोमांचक फाइनल में ओडिशा ने मेजबान यूपी करम को 2-0 से हराया। विजेता ओडिशा को दो लाख और रनर अप रही यूपी टीम को डेढ़ लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई। विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी एस्ट्रो टर्फ पर खेले गए फाइनल के बाद आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि कमर ग्रुप ऑफ कंपनीज की सीएचआरओ कविता निगम ने टीमों को सम्मानित किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पांच बार के विधायक आलमबदी (निजामाबाद, आजमगढ़), ओलंपियन सैयद अली, सुजीत कुमार, साई की पूर्व निदेशक रचना गोविल, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.