मिर्जापुर, जनवरी 5 -- जिगना, मिर्जापुर । क्षेत्र के कुशहां गांव के तिवारीपुर के खेल मैदान पर पचीस दिन दिसंबर से चल रहे एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के पहले मैच में शिवपुर की टीम ने मेजबान तिवारीपुर की टीम को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर फाइनल राउंड में प्रवेश किया है। स्पर्धा का दूसरा सेमीफाइनल मवैया प्रथम और गोसीपुर के बीच शुरू हो हुआ । सेमी फाइनल के बाद एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा l आयोजक राजू सिंह ने बताया कि विजेता टीम को शील्ड के साथ आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...