सोनभद्र, जनवरी 9 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल अमलोरी में खेली गयी 'कोल इंडिया अंतर-कंपनी टेबल टेनिस प्रतियोगिता की ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब मेजबान एनसीएल की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने नाम किया। एसईसीएल की टीम प्रतियोगिता में उपविजेता रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि एनसीएल के निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार ने विजेता खिलाड़ियों व टीमों को पुरस्कृत किया। महिला प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में महिला खिलाड़ियों के लिए 'टीटी वूमेन टीम चैंपियनशिप' आयोजित कराने के प्रयास का आश्वासन दिया। टूर्नामेंट में कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों के साथ एससीसीएल के कुल 119 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 21 महिला खिलाड़ी शामिल थीं। आयोजित मुकाबलों में पुरुष ओपन एकल का खिताब एनसीएल के मोहनीश सोनी ने जीता, जबकि एनसीएल के ही मिराज अहमद उपविजेता रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.