बलिया, दिसम्बर 8 -- बलिया। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में मेजबान उत्तर प्रदेश टीम ने स्वर्णिम आगाज किया। सोमवार को एक बालक और एक बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता हुई। दोनों ही भार वर्गों में प्रदेश को पदक हासिल हुआ। बालक वर्ग के 65 किलोग्राम भार वर्ग में जहां प्रदेश के लिए मोनू यादव ने स्वर्ण जीता, वहीं बालिका की 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रज्ञा सिंह ने उत्तर प्रदेश के लिए रजत पदक जीता। पहले दिन आयोजित 57 किलोग्राम बालिका वर्ग में सीबीएसई डब्लूएसओ की साक्षी ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश की प्रज्ञा सिंह ने रजत तथा महाराष्ट्र की दिशा राजेंद्र पवार तथा निकिता सहरावत ने कांस्य पदक जीता। वहीं 65 किलोग्राम बालक वर्ग के फाइनल में उत्तर प्रदेश के मोनू यादव ने स्वर्ण, दिल्ली के वरदत कुमार ने रजत तथा राजस्थान के सागर विश्नोई व हरियाणा...