किशनगंज, फरवरी 4 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी ने मेची नदी से खननकर निकाले गये बालू लदे 10 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। मिली जानकारी अनुसार एसएसबी की 41वीं बटालियन की इंटेलिजेंस ईकाइ की सूचना पर पनीटंकी और मदनजोत कंपनी के जवानों ने मेची नदी क्षेत्र से रेत खनन करते मंगलवार की रात 10 ट्रैक्टरों जब्त कर लिया। इस कार्रवाई में 10 संदिग्ध कारोबारी भी गिरफ्तार हुए। जिनके पास से नौ मोबाइल फोन और 39 फावड़े बरामद किए गए। एसएसबी पेट्रोलिंग पार्टी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट बीपी 90/4 से 91 के आसपास मेची नदी में कई ट्रैक्टरों को बालू लोड करते देखा। एम/एस नीतू दूबे की ई-चालान जारी करने वाले पोस्ट पर कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं थे। जांच में पाया गया कि आठ ट्रैक्टरों के चालान समाप्त हो चुके थे। जबकि दो के पास कोई चालान ही नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.