भदोही, फरवरी 19 -- ज्ञानपुर। मौसम का रुख बदलते ही किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। अगार बोए गए सरसों काटने योग्य हो गए हैं, जबकि गेहूं में बालियां निकल चुकी हैं। बीस से 25 दिन में गेहूं फसल काटने योग्य हो जाएंगे। ऐसे में मौसम में आ रहा बदलाव किसानों की दिक्कत बढ़ा दी है। गुरुवार की सुबह मेघ का दस्तक होने के साथ तेज हवा चला तो किसानों की धड़कने बढ़ गई। हालांकि दस बजे धूप चटख हुआ तो किसानों ने राहत की सांस ली। किसानों की माने तो इन दिनों अगार बोए गए सरसों काटने योग्य हो गई है। किसान कटाई में जुटे भी हैं। ऐसे में गेहूं फसल में भी बालियां निकलने लगी है। ऐसे में मौसम परिवर्तित होना किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा संग बारिश हुई तो गेहूं फसल खेत में ही गिर जाएगा। इससे अनाज का उत्पान घटने के साथ ही गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। सरसों फसल को भी काफी नु...