चाईबासा, जनवरी 26 -- गुवा। मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान में रविवार को झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से सेल के मुख्य महाप्रबंधक (खान) आरपी सेलवम को विदाई दी गई। एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि श्री सेलवम ने मेघाहातुबुरु में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में सेवा की शुरुआत की थी और 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वे खदान के पहले ऐसे अधिकारी हैं, जिन्होंने एक ही खदान में कार्य शुरू कर वहीं से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...