आजमगढ़, जनवरी 21 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय स्थित पुस्तकालय भवन में बुधवार को मेघालय दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मेघालय के पूर्व राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि मेघालय राज्य नहीं प्रकृति एवं जीवंतता की संस्कृति है। आजमगढ़ की धरा पर इतना खूबसूरत विश्वविद्यालय एक महापुरुष के नाम पर बना। यहां बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जा रही है। इससे पहले मुख्य अतिथि फागू चौहान, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार, कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विश्वविद्यालय की छात्राएं मेघालय के परिधानों में लोगों को आकर्षित कर रही थीं। उन्होंने मेघालय का गीत-संगीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह मोह लिया। कार्यक्रम की प्रभारी ऋतंभरा ने मेघालय के प्राकृतिक सौंदर्य क...