अमरोहा, सितम्बर 21 -- श्रीआदर्श रामलीला समिति के संयोजन में हसनपुर कलां गांव में चल रहे रामलीला महोत्सव के दसवें दिन शनिवार को वृंदावन से आए कलाकारों ने लक्ष्मण शक्ति, सुलोचना सती, मेघनाद व कुंभकरण वध का मंचन किया। कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति देखकर पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। दिखाया गया कि रावण से युद्ध कर सीता जी को वापस लाने के लिए श्रीराम समुद्र पार कर लंका पर चढ़ाई की योजना बनाते हैं। युद्ध में मेघनाद ने लक्ष्मण को शक्ति बाण से घायल कर दिया। हनुमानजी वैद्य सुषेण के कहने पर संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण को पुनः जीवनदान देते हैं। इसके बाद रणभूमि में आए कुंभकरण का भगवान राम के हाथों वध होता है। फिर मेघनाद का सामना लक्ष्मण से होता है और वह भी वीरगति को प्राप्त होता है। इसके बाद अहिरावण, राम व लक्ष्मण का हरण कर पाताल लोक ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.