मैनपुरी, अक्टूबर 2 -- श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर के आगरा रोड रामलीला मैदान में चल रही श्री रामलीला में गुरुवार की देर शाम लक्ष्मण शक्ति और सुलोचना सती की लीला का मंचन हुआ। कलाकारों ने मंचन करते हुए दर्शाया कि अंगद ने लंका से वापस आकर रामजी को सारी बात बताई। जिसके बाद युद्ध शुरू होता है। रावण के पुत्र मेघनाद और लक्ष्मण में भीषण युद्ध होता है। युद्ध के दौरान जब मेघनाद किसी प्रकार भी लक्ष्मण को परास्त नहीं कर पाता तब वह लक्ष्मण पर शक्ति का प्रयोग करता है, जिससे लक्ष्मण मुर्छित हो जाते हैं। हनुमान जी लंका से सुशेन वैद्य को लाते हैं और उनके बताने पर संजीवनी बूटी लाते हैं, जिससे लक्ष्मण की मुर्छा खत्म होती है। इसके बाद युद्ध में लक्ष्मण मेघनाद का वध कर देते हैं। अपने पति की चिता के साथ सुलोचना सती हो जाती है। इससे पहले कमेटी के अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.