दरभंगा, फरवरी 21 -- दरभंगा। यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा की ओर से दो दिवसीय मेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 21 फरवरी शनिवार को सहिला, सोनकी में इसका आयोजन होगा। इसमें दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल मुख्य अतिथि होंगे। दूसरे दिन 22 फरवरी को सुबह 10 बजे से पोलो फील्ड रोड, लहेरियासराय में स्वास्थ्य शिविर लगेगा। इसमें मुख्य अतिथि डीआईजी मनोज कुमार तिवारी होंगे। स्वास्थ्य शिविर में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एसके तनेजा व जनरल फिजिशियन डॉ. विजय शर्मा अपनी टीम के साथ शिरकत करेंगे। साथ ही क्लब के संरक्षक व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीके मिश्रा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एके गुप्ता, चाइल्ड स्पेशलिस्ट एवं स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएन सर्राफ, डॉ. रामबाबू खेतान, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शीला साहू, डॉ. प्रियंक...