मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग एवं रोटरी आम्रपाली के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ईश्वरीय विवि में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ। इसमें वरीय बाल रोग चिकित्सक डॉ. अरुण शाह, जेनरल फिजिशियन डॉ. रामजी प्रसाद, डॉ. नवीन कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनालिसा, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कंचन कुमार, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. ललन तिवारी, होम्योपैथिक चिकत्सक डॉ. फनीश चन्द्र ने 65 रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर डॉक्टरी सलाह दी। जरूरतमंद रोगियों को दवा भी दी गई। मौके पर धीरज कुमार, एचएल गुप्ता, बीके मीना, बीके पदमा, बीके कंचन, बीके महेश, बीके संजीव, बीके भास्कर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...