बलरामपुर, जनवरी 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग एवं गिफ्ट-ए-बल्ड फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग बच्चों के लिए एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आए कुल 43 दिव्यांग बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, जांच एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। शिविर में मुख्य रूप से सेरेब्रल पैलसी एवं बहुविकलांगता से पीड़ित बच्चों को शामिल किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर गुलाबी भवन गिफ्ट-ए-बल्ड फाउंडेशन कलेक्ट्रेट मोड़ बड़ा धुसाह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने किया। डीएम ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के समुचित उपचार, पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ऐसे स्वास्थ्य शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं गिफ्ट-ए-ब...