अयोध्या, दिसम्बर 30 -- अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ तथा जिला चिकित्सालय के सौजन्य से दर्शननगर पराखान में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एवं दीप प्रज्वलन जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश सिंह, अधीक्षक डा. अजय चौधरी, संपूर्ण सुरक्षा केंद्र के नोडल अधिकारी डा. मोहम्मद अकरम, मेडिकल ऑफिसर डा. आर.पी. राय तथा रामसेवक यादव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश सिंह यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय अयोध्या के चिकित्सकों द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया। फार्मासिस्ट द्वारा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। लैब टेक्नीशियन द्वारा एचआईवी, वीडीआरएल, एचबीएसएजी, एचसीवी, आरबीएस, टीबी सहित विभिन्न जांचें की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...