सहारनपुर, फरवरी 19 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने बताया कि 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर में एक ही स्थान पर लाभार्थियों को पेंशन, आयुष्मान कार्ड और विभिन्न राजस्व सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। गुरुवार को मेगा शिविर की तैयारियों को लेकर जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के निर्देशन में आयोजित बैठक में पूर्णकालिक सचिव पप्पू कुमार सिंह ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों की सूची समय से तैयार करें, ताकि मेगा कैंप के दौरान उन्हें पेंशन, आयुष्मान कार्ड तथा विभिन्न राजस्व संबंधी सेवाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने मेगा कैंप के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर का लाभ उठा सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...