श्रावस्ती, फरवरी 23 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती की ओर से रविवार को मेगा सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित तथागत सभागार में हुआ। जिसमें 4889 लाभार्थी लाभांवित हुए। जनपद न्यायाधीश राकेश धर दुबे के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर के मुख्य अतिथि प्रभारी जनपद न्यायाधीश अवनीश कुमार गौतम व अपर जिला जज रहे। मेगा शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत 5489 लाभार्थियों की पहचान व पंजीकरण करने के बाद 4889 लाभार्थियों को लाभ का वितरण किया गया। इस दौरान दिव्यांगजन को ट्राइ साइकिल का वितरण, कम्बल वितरण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत कुमार यादव ने पात्र अभ्यर्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर व चूल्हा का वितरण किया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रद्युम्न...