सीतापुर, फरवरी 10 -- सीतापुर, संवाददाता। विशेष न्यायाधीश भगीरथ वर्मा की अध्यक्षता में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर को लेकर बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में अपर जिला जज नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय भान, जिला विकास अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में 44 विभागों के अधिकारियों से आयोजित होने वाले मेगा शिविर को लेकर चर्चा हुई। डीडीओ ने मेगा शिविर को सफल बनाने के लिए लाभार्थियों की सूची तैयार कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...