बागपत, फरवरी 22 -- बागपत। न्यायालय परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मेगा विधिक सेवा शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई, साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। शिविर का शुभारंभ जिला जज मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान एसपी सूरज कुमार राय, सीडीओ बृजेंद्र शुक्ला, पीडी राहुल वर्मा आदि अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, लोक अदालत, निःशुल्क विधिक सहायता, पारिवारिक विवादों के निपटारे, महिला एवं बाल संरक्षण कानूनों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति ...