बदायूं, फरवरी 7 -- बदायूं। डाइट ऑडिटोरियम में 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में गठित समिति ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार की है। समिति की अध्यक्षा न्यायधाीश रिंकू जिंदल ने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं का पोस्टर और बैनर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। प्रभारी सचिव शिव कुमारी ने बताया कि देश भर में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान दो जनवरी से 15 फरवरी तक चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...