वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान 22 फरवरी को चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में लगने वाले मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर तैयारी की समीक्षा की। जिला जज ने शिविर को शत-प्रतिशत सफल बनाने और लाभार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित करने पर जोर दिया। इसमें उद्योग, पंचायत राज, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, जिला पिछड़ा वर्ग, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, मुख्य पशु चिकित्सा, कौशल विकास, डेयरी, उपायुक्त, दिव्यांग कल्याण, जल शक्ति, आरटीओ, स्वास्थ्य विभाग, कृषि बीमा, नेडा आदि विभागों की ओर से बताया गया कि मेगा शिविर में शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को...