हापुड़, फरवरी 21 -- जनपद में 22 जनवरी को आयोजित होने वाला मेगा/बृहत विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश द्वारा की गई। इसमें जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में प्रभारी जिला जज(अपर जिला जज विशेष (एस.सी./एस.टी) हनी गोयल द्वारा सभी न्यायिक अधिकारियों से 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा कैम्प की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। न्यायिक अधिकारीगणों द्वारा बताया गया कि सभी के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समय समय पर समन्वय स्थापित किया गया है एवं लघु कैम्प के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को चिन्हित किया गया है। मेगा कैम्प में प्रशासनिक विभागों द...