रायबरेली, फरवरी 19 -- हरचंदपुर संवाददाता। ब्लाक मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लघु विधिक जागरूकता शिविर आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आमोद कंठ ने आगामी 22 फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज रायबरेली में होने वाले मेगा, वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर और 14 मार्च को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली लोक अदालत के सम्बंध में बताया। उन्होंने कहा त्वरित, सस्ता, सुलभ न्याय पाना प्रत्येक नागरिक का नैतिक अधिकार है। जीआईसी मैदान पर होने वाले मेगा शिविर में एक ही छत के नीचे पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। निर्धनता अन्य किसी कारण से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने में अक्षम लोगों को न्याय प्रदान करने की संविधान में व्यवस्था है। सीएडीसी के चीफ लीगल एड डिफेंस काउंस...