शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गन्ना शोध परिषद सभागार में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जज एवं प्राधिकरण अध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा ने की। जिला जज ने कहा कि न्याय व्यवस्था का उद्देश्य यह है कि हर व्यक्ति तक न्याय सरल और सुलभ रूप में पहुंचे। संविधान की भावना के अनुरूप ही न्यायिक तंत्र कार्य कर रहा है ताकि कोई भी नागरिक आर्थिक या अन्य कारणों से न्याय से वंचित न रहे। उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39ए का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके तहत समान न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता सुनिश्चित की गई है। जिला जज ने कहा कि लीगल एड के माध्यम से जरूरतमंदों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित कर...