बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता 22 फरवरी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित होगा। जनपद न्यायाधीश के आदेश के क्रम में न्यायिक अधिकारियों की अध्यक्षता में उक्त आयोजन को सफल बनाने को अधिकारियो को निर्देश दिए गए l विशेष न्यायाधीश छोटेलाल यादव ने बताया कि शिविर में पिछडा वर्ग कल्याण विभाग, पंचायतीराज विभाग, बैंक सहायता ऋण योजनाएं, लघु कुटीर, सूक्ष्य एवं मध्यम उद्यम विभाग, कौशल विकास विभाग, डेरी विकास विभाग, पुशपालन विभाग, दुग्ध विभाग, मत्स्य पालन विभाग, औद्योगिक विभाग, श्रम कल्याण विभाग, पुलिस विभाग आदि से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अपने-अपने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल मेगा शिविर लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...