धनबाद, मई 3 -- धनबाद। आद्रा मंडल के पुंदाग-राधागांव रेलखंड पर मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। तीन मई को आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस टोरी-लोहरदगा-रांची के रास्ते चलेगी। वहीं पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का परिचालन पुरुलिया-अनारा-भोजूडीह-खानोडीह-गोमो के रास्ते होगा, जबकि चार मई को धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन चंद्रपुरा-बरकाकाना-मुरी के रास्ते चलेगी। धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस भी चार को चंद्रपुरा-बरकाकाना-मुरी के रास्ते चलेगी। पटना-रांची जनशताब्दी को भी इसी रूट से चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.