कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। किदवई नगर स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के सभागार में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ। शुभारंभ प्राचार्या डॉ. पूनम मदान व शिप्रा मिश्रा ने किया। ड्राइव में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। ड्राइव में कई स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी हिस्सा लिया। कुल 230 छात्र-छात्राओं ने साक्षात्कार दिया, जिसमें अंतिम राउंड के लिए 100 से अधिक छात्र चयनित किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...