उन्नाव, फरवरी 24 -- उन्नाव। सेवा योजन कार्यालय की ओर से 27 फरवरी को बंथर स्थित वीरेंद्र स्वरुप ग्रुप इंस्टीट्यूट में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 30 से अधिक निजी कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार करेंगी। इसके अलावा अग्निवीर के लिए भारतीय वायु सेना का स्टाल भी लगाया जाएगा। इस स्टाल पर सेना में तैयारी करने वाले युवाओं को तैयारी के टिप्स दिए जाएंगे। इसके अलावा उनकी शारीरिक जांच भी की जाएगी। जिला सेवा योजन अधिकारी प्रीति चंद्रा ने बताया कि मेले में दिव्यांगों के लिए भी अलग से व्यवस्था की जाएगी। ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंंने बताया कि दो हजार युवाओं के चयन का लक्ष्य रखा गया है। मेले का लाभ अधिक युवाओं को मिले, इसके लिए प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है। मेले भाग लेने के लिए rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करा...