बांदा, दिसम्बर 12 -- बांदा। संवाददाता ऐतिहासिक व पौराणिक दुर्ग कालिंजर अब मेगा डेस्टिनेशन प्लेस के रूप में विकसित होगा। इसे विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। डीएम ने किले के नजदीक भूमि का निरीक्षण किया और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए भूमि खरीदने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी जे.रीभा ने किले के समीप उपलब्ध भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर परियोजना की संभावनाओं का बारीकी से आकलन किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपजिलाधिकारी नरैनी और पर्यटन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। किले के विकास एवं पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक भूमि को आपसी सहमति से क्रय किए जाने की कार्यवाही को शीघ्र पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कालिंजर किला न केवल बुंदेलखंड की ऐतिहासिक धरोहर है, बल्कि इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नक्शे पर प्रमुख स...