छपरा, फरवरी 21 -- 20 लाख 11 हजार 270 रूपए की हुई वसूली सोनपुर। संवाद सूत्र मुख्यालय के निर्देश पर पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर,बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी, नौगछिया आदि स्टेशनों पर शुक्रवार को मेल- एक्सप्रेस, लोकल और स्पेशल ट्रेनों के एसी कोच, महिला एवं विकलांग कोच, पेंट्री कार में मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध वेंडरों की भी जांच की गई। इस टिकट जांच अभियान में 3054 बेटिकट यात्री पकड़े गए, जिनसे भाड़े एवं जुर्माने के रूप में 20 लाख 11 हजार 270 रूपए की वसूली की गई। यह जानकारी सीनियर डीसीएम की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। कहा गया है कि सोनपुर मंडल में अब तक वर्ष 2024- 25 में 38 करोड़ रूपए रेल राजस्व के रूप में प्राप्त किया गया है। टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्...