कोडरमा, अक्टूबर 12 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। धनबाद मंडल में बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे टिकट चेकिंग अभियान के तहत शनिवार को कोडरमा सहित अन्य स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान सुनियोजित तरीके से दिन-रात चलाया गया। जांच के दौरान 1160 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले और बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे। इन यात्रियों से कुल 6,45,600 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। पकड़े गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत भी दी गई। चेकिंग टीमों ने स्टेशनों के अलावा विभिन्न मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की। यह जानकारी मोहम्मद इकबाल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक और वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी, धनबाद ने दी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.