कोडरमा, दिसम्बर 9 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि । धनबाद रेल मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पूरे मंडल में एक मेगा टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया। यह जांच अभियान पूर्व निर्धारित योजना के तहत दिन-रात चलाया गया, जिसमें स्टेशनों के साथ-साथ विभिन्न मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 800 यात्रियों को पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किए सामान ले जा रहे यात्री शामिल थे। सभी यात्रियों से कुल 5,21,500 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। साथ ही यात्रियों को भविष्य में वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई। धनबाद मंडल द्वारा टिकट जांच निरंतर जारी है तथा आने वाले दिनों में भी इसे और सख्ती से...