आरा, फरवरी 21 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय जीएन पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को भव्य मेगा चिकित्सा जांच एवं निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित यह शिविर सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में सामान्य रोग, हड्डी रोग, महिला रोग, नेत्र रोग तथा कान-नाक-गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की गहन जांच की। उपस्थित लोगों को निःशुल्क परामर्श देने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर एवं ब्लड सुगर की मुफ्त जांच भी की गई। जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार हेतु आवश्यक सलाह और दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत स्वामी, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. यासिर अलमास, सामान्य...