लखनऊ, फरवरी 20 -- गोमती नगर के विभूतिखंड में शुक्रवार को मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया जहां लखनऊ के सैकड़ों युवाओं और छोटे उद्यमियों के सपनों को पंख मिले। इस विशाल शिविर में जिले के 18 सरकारी, निजी और ग्रामीण बैंकों ने हिस्सा लिया और पात्र लाभार्थियों को करोड़ों रुपये के ऋण स्वीकृत किए। यह आयोजन जिले के लीड बैंक, बीओआई की ओर से किया गया। इस मेगा कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विशाख जी. ने किया। इस दौरान जिले के विभिन्न बैंकों की ओर से इस साल जनवरी से अब तक दिए गए कुल 4,589 करोड़ रुपये के ऋण का ब्योरा साझा किया गया। खास बात यह रही कि अकेले इस कैंप में डीएम ने 170 लाभार्थियों को 467 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र (लोन लेटर) सौंपे। इनमें मुख्यमंत्री युवा योजना और पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं के तहत मिलने वाले छोटे-बड़े सभी तरह के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.