संभल, फरवरी 21 -- अग्रणी जिला कार्यालय द्वारा शुक्रवार को एसएलबीसी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद की सभी बैंक शाखाओं में मेगा क्रेडिट कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य विभिन्न सरकारी प्रायोजित एवं बैंक संचालित ऋण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लाभार्थियों को त्वरित ऋण सुविधा उपलब्ध कराना था। इस आयोजन में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, पीएम स्वनिधि, स्वयं सहायता समूह ऋण/सीसीएल, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएमएफएमई, किसान क्रेडिट कार्ड सहित एमएसएमई, खुदरा और कृषि क्षेत्र की योजनाओं के अंतर्गत आवेदन प्राप्त किए गए। कई आवेदनों को मौके पर ही स्वीकृति प्रदान कर ऋण वितरण भी किया गया। कैंप में स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं, स्वयं सहायता समूहों, किसानों, सूक्ष्म व लघु उद्यमियों तथा छोटे व्यापारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.