मैनपुरी, दिसम्बर 12 -- मैनपुरी। उ.प्र. राज्य एड्स निस्तारण जोखिम कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला अस्पताल में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। हेल्थ कैंप का शुभारंभ एडीएम श्यामलता आनंद ने फीता काटकर किया। शिविर में 1035 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 942 की एचआईवी जांचे की गई। 52 मरीजों की टीबी की स्क्रीनिंग हुई तथा 13 लोगों का सैंपल लिया गया। कैंप में मरीजों का उपचार के साथ दवाओं का भी वितरण किया गया। कैंप में सहयोग करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कैंप में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिल वर्मा, जिला अस्पताल के सीएमएस डा. धर्मेंद्र सिंह, डा. आशुतोष, डा. आरके शुक्ला, डा. शंभू सिंह, डा. विकास यादव, डा. राजदीप सिंह, डा. सैलजा, डा. आलोक कुमार, डा. रविंद्र यादव, डा. प्रदीप कुमार, ...