फतेहपुर, दिसम्बर 25 -- विजयीपुर। गुरुवार को विद्युत उपकेंद्र किशनपुर में बिल राहत मेगा कैंप लगाया गया। जहां पर करीब 150 बकायदारों ने 6.15 लाख जमा किया। सर्वर की समस्या से कई उपभोक्ता लौट गए। जेई नुसरत अली ने बताया कि बकाएदारों को छूट का लाभ दिलाया जा रहा है। उपभोक्ताओं के गड़बड़ बिल भी सुधारे गए। यहां पर टीजीटू अखिलेश्वर प्रताप, एसएसओ अमित सिंह, भोला सिंह, शशिकांत समेत कर्मचारी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...