अमरोहा, फरवरी 24 -- अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यक्रमों एवं योजनाओं, जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम, फैमिली आईडी, ई ऑफिस व कैच द रैन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने मेगा कैंप लगाकर फैमिली आईडी बनाने के निर्देश दिए। पीएम सूर्य घर योजना में विभागवार प्रगति जानते हुए खराब स्थिति पर नाराजगी जताई। पीएम सूर्य घर योजना में बैंकर्स द्वारा ठीक से कार्य नहीं करने पर फटकार लगाते हुए कार्य प्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया। जीरो पावर्टी में चयनित परिवारों को आवास, राशन, पेंशन, आयुष्मान कार्ड और गैस कनेक्शन, दिव्यांगजन पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, कन्या सुमंगला योजना समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर देने का निर्देश दिया। कैच द रेन अभियान के...