बलरामपुर, दिसम्बर 17 -- बलरामपुर संवाददाता। बिजली बिल राहत योजना के तहत बुधवार को विद्युत विभाग की ओर से अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कार्यालय परिसर पर दो दिवसीय मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 480 बकायेदार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ लिया। अधिशासी अभियंता अजय कुमार सिंह के अगुवाई में नगर मुख्यालय पर स्थित बिजली घर कार्यालय पर मेगा कैंप आयोजित किया गया। कैंप में 113 बकायेदार उपभोक्ताओं ने एक मुश्त बकाया बिल जमा कर ब्याज में शत प्रतिशत छूट प्राप्त किया। वहीं 367 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराकर बकाया बिल किस्तों में जमा कर योजना में छूट पाई। इसी के साथ विद्युत चोरी के चार मामलों में उपभोक्ताओं ने अपना जुर्माना भी जमा किया। बुधवार को लगे मेगा कैंप में बिजली विभाग को 31 लाख 60 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। अधिश...