महाराजगंज, जुलाई 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विद्युत समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन के आदेश पर खंडीय कार्यालय पर तीन दिवसीय मेगा कैंप का शुभारंभ गुरूवार को हुआ। पहले दिन चारों खंडीय कार्यालय पर कुल 375 उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायत का पंजीकरण कराया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इसमें से 121 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। विद्युत वितरण खंड महराजगंज प्रथम में कुल 144 शिकायतें आई थी। इसमें से 45 शिकायतों का समाधान किया गया। अधीक्षक अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि मेगा कैंप का आयोजन शुक्रवार व शनिवार को भी होगा। विद्युत उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जांच-पड़ताल के बाद नियमानुसार शिकायतों का निवारण कराया जाएगा। इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.